Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में कोरोना तोड़ रहा दम, लगातार चौथे दिन भी मौत की खबर नहीं, आज 49 लोग मिले संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना तोड़ रहा दम, लगातार चौथे दिन भी मौत की खबर नहीं, आज 49 लोग मिले संक्रमित

देहरादून। आज शनिवार को उत्तराखंड में 49 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि आज लगातार चौथे दिन कोरोना से मौत की कोई खबर नहीं आई है। आज 200 मरीज रिकवर होकर अपने घर लौट गये हैं। प्रदेश में फिलहाल 1165 एक्टिव केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज शनिवार को जनपद अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 4, चंपावत में 1, देहरादून में 15, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 5, पौड़ी गढ़वाल में 2, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 2, उधम सिंह नगर में 2 और उत्तरकाशी में 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि पिथौरागढ़ में आज कोई भी संक्रमित मिलने की सूचना नहीं है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply