Friday , December 1 2023
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मिली सौगात, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

उत्तराखंड : साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मिली सौगात, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

देहरादून। प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ोतरी की है। साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिली है।

दरअसल, राज्य कर्मियों के लिए तो महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से 34 के बजाए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।

About team HNI

Check Also

Assembly Election 2023: वोटर कार्ड गुम होने पर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए प्रक्रिया…

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर …

Leave a Reply