उत्तराखंड : आज कोरोना से कोई मौत नहीं, 44 लोग मिले संक्रमित
team HNI
July 13, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
133 Views
देहरादून। आज बुधवार को राज्य में 44 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि आज कोरोना से मौत की कोई खबर नहीं है। जबकि 144 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गये हैं। राज्य में अभी 819 एक्टिव केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज बुधवार को जनपद अल्मोड़ा में 8, चंपावत में 2, देहरादून में 11, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 5, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ में 1, उधमसिंह नगर में 4 और उत्तरकाशी में 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
2021-07-13