Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कॉर्बेट के ढेला रेंज में पेड़ काटने के मामले में ये दो वनकर्मी निलंबित…

कॉर्बेट के ढेला रेंज में पेड़ काटने के मामले में ये दो वनकर्मी निलंबित…

रामनगर। कॉर्बेट के ढेला रेंज में तस्कर द्वारा सागौन के तीन पेड़ काटने के मामले में कॉर्बेट निदेशक ने वन दरोगा व वन आरक्षी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी को सौंप दी गई है।

बता दें कि पिछले महीने 24 अगस्त को को ये मामला तब सामने आया था जब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के पत्थरूवा बीट में वन कर्मी गश्त के लिए निकले थे। गश्त के दौरान यहां पर तीन सागौन के पेड़ कटे हुए मिले थे। इस बात की जानकारी मिलते ही ढेला रेंजर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आशंका जताई जा रही है कि ये पेड़ तस्करों द्वारा काटे जा रहे थे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वन कर्मियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। अधिकारियों ने मौके पर पर जांच पड़ताल के बाद वहां पर तैनात वन दरोगा और वन आरक्षी से पूछताछ की।

इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद वन दरोगा गौरा राम और वन आरक्षी गोपाल बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पाण्डेय का कहना है कि इस मामले की जांच पार्क वार्डन को सौंप दी गई है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply