Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वरः कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

बागेश्वरः कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

बागेश्वर। बुधवार देर रात गडेराधार के पास ऑल्टो कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को खाई से निकाला पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बडगेरी निवासी सुंदर सिंह (42) पुत्र शूर सिंह और कठानी निवासी मनोज (34) पुत्र प्रताप सिंह अल्टो कार (यूके-02-टीए-1815) से काफलीगैर तहसील के हन्योली से चनबौड़ी जा रहे थे। कार गडेराधार के पास पहुंची। अचानक चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से लुढ़कती हुई चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बीएस मटियानी, सीओ विपिन पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों की मदद से कार सवारों के शव बाहर निकाले। इधर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply