Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ट्रोले से कुचलकर जीजा-साले की मौत

ट्रोले से कुचलकर जीजा-साले की मौत

रुद्रपुर। सोमवार सुबह विधाता ने दो परिवारों के लिए बुरी खबर दी है। काशीपुर बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रोला चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जालिम नगला, थाना भोजीपुरा बरेली निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र की सोमवार को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक भूरारानी में नई ज्वाइनिंग थी। इसके लिए वह अपने जीजा ग्राम गुलरिया, थाना मिलक, रामपुर निवासी 30 वर्षीय एवन पुत्र रामदत्त के साथ बाइक से रुद्रपुर आ रहा था। इसी बीच गावा चैक काशीपुर बाइपास रोड पर ट्राला संख्या यूपी 25 सीटी 6302 ने उनकी बाइक यूपी 22 एक्स 3137 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों जीजा साले ट्राले की चपेट में आ गए और बुरी तरह से कुचलकर उनकी मौत हो गई।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply