Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शादी की खुशियां मातम में बदली, हाईवे पर कार पलटने से दो युवकों की मौत

उत्तराखंड: शादी की खुशियां मातम में बदली, हाईवे पर कार पलटने से दो युवकों की मौत

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही बरात एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई।

मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे भनेड़ा से गुलशेर और अरशद और दो अन्य युवक बरात में कार से पाड़ली गुर्जर आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर कई पलटे खाकर डिवाइडर के पास जाकर रुकी। हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उधर, युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह में आए लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …