देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए बुरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जो भर्ती 15 जनवरी के आसपास निकालनी थी, उसका अधियाचन ही विभागों ने वापस ले लिया है। विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमावली में सुधार हो रहा है।
दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी करके अभियान चला रहा है। इसके तहत आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा करा चुका है। पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक, बंदी रक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाल चुका है।
जानकारी के अनुसार आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं।
Check Also
CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …
Hindi News India