Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : नौगांव में खाई में गिरी यूटिलिटी, एक की मौत, तीन गंभीर

उत्तराखंड : नौगांव में खाई में गिरी यूटिलिटी, एक की मौत, तीन गंभीर

उत्तरकाशी। आज रविवार सुबह नौगांव में कण्डारी मोटर मार्ग पर यूटिलिटी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी संख्या गोदीन गांव से डामटा गांव के लिए चली थी। कण्डारी गांव के पास सुबह करीब दस बजे यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। जिनमे से 21 वर्षीय विजय पुत्र सूरत की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि चालक और एक अन्य को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply