Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गंगोत्री हाईवे : खाई में गिरते ही बोलेरो बनी आग का गोला, जिंदा जले 6 लोग

गंगोत्री हाईवे : खाई में गिरते ही बोलेरो बनी आग का गोला, जिंदा जले 6 लोग

टिहरी। आज बुधवार को गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो खाई में गिर गयी। खाई में गिरते ही बोलेरो आग का गोला बन गई और हादसे में छह लोग जिंदा जल गये।
पुलिस के अनुसार हादसा आज बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। नेशनल हाईवे-94 चंबा धरासु मोटरमार्ग पर कमाद के पास बोलेरो गाड़ी कोटीगाड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वाहन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सभी 6 शव जली हालत में बरामद हुए हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरते हुए देखा तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसमें सवार लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।
इस संबंध में तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो जली हुई हालत में थे। जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। वाहन में सभी सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए जा रहे थे। आज बुधवार सुबह ये युवा दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply