Sunday , June 7 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
फाइल फोटो

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा के पास देर रात मारुति वैगन आर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मरने वालों में  प्रेम कुमार (35), सुनीता देवी (32) और रजनी (22) शामिल हैं। सभी मृतक पिथौरागढ़ के निवासी थे और एक ही परिवार से सदस्य थे। इस हादसे में आशीष कुमार (19) और आरुष कुमार (7) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग बंद होने के कारण इन्होने वैकल्पिक रास्ते को चुना।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply