Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी : रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी तहसील में विजिलेंस के छापे से हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम को एक अफसर की रिश्वत लेने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। आज विजिलेंस ने हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि बनवारी लाल पहले भी काफी चर्चित रहे हैं। लोग अक्सर इनकी शिकायत करते रहे हैं। एसपी विजलेंस ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply