Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब दारोगा भर्ती घपले में धामी ने विजिलेंस जांच को दिखाई हरी झंडी

अब दारोगा भर्ती घपले में धामी ने विजिलेंस जांच को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। देवभूमि में अब तक जितनी भी भर्तियां हुई हैं, उन सभी पर उंगलियां उठ रही हैं। इसी तरह वर्ष 2015 में हुई दारोगा की सीधी भर्ती में धांधली की जांच विजिलेंस करेगी। इस भर्ती में भी कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई सतर्कता समिति की बैठक धामी ने जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दारोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दारोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी। शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेंच फंसा था। जिससे दो बार रिजल्ट जारी किया गया था। अब इसमें धांधली की बात भी सामने आ रही है।

यहां भी पढ़ेंः खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को धामी ने दी श्रद्धांजलि

अब अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ लोग इसमें भी गलत तरीके से पास हुए हैं। या तो उन्होंने नकल की है या फिर उनकी अर्हता को लेकर कुछ गड़बड़ी की गई है। यह परीक्षा पुलिस विभाग की होने के कारण पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली कोई एजेंसी इसकी जांच नहीं कर सकती थी। पुलिस मुख्यालय ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की थी। गृह विभाग ने इसे कार्मिक विभाग को भेजा था। इस संबंध में धामी ने विजिलेंस जांच को हरी झंडी दिखा दी है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply