Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश बर्फबारी की संभावना!

उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश बर्फबारी की संभावना!

देहरादून। पिछले तीन दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। वही तापमान में काफी गिरावट आ गई है। बर्फबारी के कारण मसूरी-कराताणी यातायात के लिए बंद हो गया। ऊंचे इलाकों में हिमपात के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। लोखंडी में हुई बर्फबारी के चलते हाईवे पर खड़े कई वाहन बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।

लोखंडी क्षेत्र में हाईवे पर जमी बर्फ की मोटी परत से गुरुवार सुबह आसमान पर छाए बादलों के बीच से निकली हल्की धूप का नजारा देखते ही बना है। राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं चारधाम सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से ढक गईं हैं। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी में भी तीसरे दिन भी घने बादल छाए रहे। शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

चकराता, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बदरी-केदार, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम बर्फ के आगोश में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को मैदानी इलाकों में थोड़ी राहत रहेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

शनिवार व रविवार को बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर की पूरी संभावना है। ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार में गुरुवार को घना कोहरा रहने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते गुरुवार को भी ठंड रहेगी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply