Friday , March 20 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में 23 तक झमाझम बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड में 23 तक झमाझम बरसेंगे बदरा!

देहरादून। आज मंगलवार को मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। जबकि मौसम विभाग पहले ही 20 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दे चुका है। अब 21, 22 और 23 जुलाई को भी विभिन्न जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग ने 20 जुलाई को प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तो वहीं, 21 जुलाई को मौसम विभाग की तरफ से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 22 जुलाई को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। 23 जुलाई को भी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply