Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश!

उत्तराखंड : आज इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश!

देहरादून। मौसम विभाग ने आज 16 जून को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों में गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बाबत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में चट्टान गिरने और भूस्खलन की आशंका है। इस वजह से कहीं कहीं राजमार्ग और लिंक सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि नदियों और नालों के पास रहने वाले लोगों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश में 19 जून तक मौसम लगभग ऐसे ही रहने वाला है

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply