Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : इन जिलों में 12-13 जून को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड : इन जिलों में 12-13 जून को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जिलों में 12 और 13 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 
पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में काले घने बादल छाए रह सकते हैं। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply