Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में समय से पहले बरसने लगा है मानसून

उत्तराखंड में समय से पहले बरसने लगा है मानसून

  • पहाड़ी जिलों में कल देर रात से लगातार हो रही बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में समय से पहले ही मानसून बरसने लग गया है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। देहरादून समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply