Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, आरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड : भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, आरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। प्रदेश में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। पारे की उछाल ने लोगों का जीना दुश्वार किया है। हरिद्वार में 40, ऋषिकेश और देहरादून जैसे स्थानों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया है। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही तेज अंधड़ के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसमी बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आ रही नम हवाएं हैं। दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी दून में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना जताई है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। ऐसे में लोगों का अलर्ट रहने की भी जरूरत है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply