Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी : इकबाल की कप्तानी में मैदान में उतरेगा उत्तराखंड

सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी : इकबाल की कप्तानी में मैदान में उतरेगा उत्तराखंड

  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 20 सदस्यीय टीम घोषित, स्टैंड बाई में रहेंगे पांच खिलाडी
  • वडोदरा में 10 जनवरी को बड़ौदा की टीम के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी उत्तराखंड की टीम

देहरादून। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम घोषित कर दी गई है। गेस्ट प्लेयर इकबाल अब्दुल्ला को टीम की कमान सौंपी गई है। उत्तराखंड का पहला मुकाबला 10 जनवरी को होगा। इसके लिए टीम एक जनवरी को वडोदरा पहुंच जाएगी। टीम के सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले जाएंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते सभी टीमों को दो जनवरी से पहले अपने-अपने स्थान पर पहुंचना है। 10 जनवरी को टीम का पहला मुकाबला बड़ौदा के साथ होगा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड को इलीट सी ग्रुप में रखा गया है। इसमें उत्तराखंड और बड़ौदा के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले साल भी टीम का हिस्सा रहे हैं। जबकि 10 नए खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। टीम के साथ दो रिजर्व प्लेयर रविंद्र रावत और अग्रिम तिवारी भी वडोदरा जाएंगे। इसके अलावा निखिल पुंडीर, वैभव भट्ट, मनीष भट्ट और विकास रावत को स्टैंड बाय में रखा गया है।

प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम
इकबाल अब्दुल्ला          (ऑलराउंडर) कप्तान
जय बिष्ट                     (बल्लेबाज)
करणवीर कौशल            (बल्लेबाज)
कुणाल चंदेला                (बल्लेबाज)
दीक्षांशु नेगी                  (ऑलराउंडर)
अवनीश सुधा                (ऑलराउंडर)
पीयूष जोशी                  (गेंदबाज)
आर्य सेठी                     (बल्लेबाज)
सौरभ रावत                  (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
विजय शर्मा                  (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
मयंक मिश्रा                  (ऑलराउंडर)
हिमांशु बिष्ट                 (लेग स्पिनर)
आशीष चौधरी               (लेग स्पिनर)
नाजिम                        (मीडियम पेस)
गिरीश रतूड़ी                 (ऑलराउंडर)
गौरव सिंह                    (मीडियम पेस)
समद फल्लाह               (मीडियम पेस)
धनराज शर्मा                 (मीडियम पेस)
आकाश मधवाल             (मीडियम पेस)
निखिल कोहली              (मीडियम पेस)

लीग राउंड में उत्तराखंड के मुकाबले
तिथि             बनाम
10 जनवरी    बड़ौदा
12 जनवरी    गुजरात
14 जनवरी    महाराष्ट्र
16 जनवरी    हिमाचल प्रदेश
18 जनवरी    छत्तीसगढ़

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply