Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड: जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ में जंगली मशरूम खाने से एक ही गांव की दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिलीं जानकारी के अनुसार रविवार को प्रखंड के जोगत मल्ला में दो महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान महिलाएं जंगली मशरूम घर ले आई। जंगली मशरूम खाने से दोनों की तबीयत बिगड़ गई। मृतका बिंदा देवी (60) पत्नी वेदप्रकाश घर में अकेली रहती थी। दूसरी महिला ममता देवी (40) पत्नी स्व. कन्हैया लाल के साथ एक बेटा रहता है, लेकिन गनीमत रही बच्चे ने मशरूम नहीं खाया।

दोनों महिलाओं की तबीयत बिगड़ी तो पड़ोसी दोनों को इलाज के लिए देर रात लाए। सीएचसी चिन्यालीसौड में इलाज के दौरान बिन्दा देवी की मौत हो गई, और दूसरी महिला ममता देवी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …