Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : गुलदार ने बुर्जुग महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

पौड़ी : गुलदार ने बुर्जुग महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

पौड़ी। पाबौ ब्लॉक में आदमखोर गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों में इस क्षेत्र में गुलदार द्वारा इंसानों पर हमले की कई घटनायें सामने आई है। यहां कल देर शाम सपलोड़ी के निकट भट्टी गाँव की 75 वर्षीय बुजुर्ग समोदरा देवी पर गुलदार ने हमला कर उसे निवाला बना दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को घर के नजदीक से उठा ले गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद महिला की खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद थोड़ी ही दूरी पर वन विभाग की टीम को झाड़ियों में महिला की शव मिला। बताया जा रहा है कि महिला पास के ही अपने एक अन्य घर में पैतृक देवताओं को दीया बाती करने गई थी। वापस लौटते समय घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। पाबौ ब्लॉक में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply