Tuesday , September 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

टिहरी : पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

टिहरी। बालगंगा तहसील के मयकोट गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक टिहरी की बालगंगा तहसील के मयकोट गांव के जंगल में पैयापानी नामक तोक में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान रजनी देवी पत्नी हेमंत लाल (उम्र 28 वर्ष) निवासी मयकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीती 10 जुलाई से घर से गायब थी। वहीं महिला का शव गांव से कुछ ही दूर जंगल में पैयापानी नामक तोक में मिला है। जिसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोग राजस्व पुलिस को सूचना देकर शव को फंदे से उताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया।
मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर दहेज की मांग करने के साथ आये दिन उससे लड़ाई-झगड़ा का आरोप भी लगाया है। वहीं, मायके पक्ष से पिता किशोरी लाल ने ससुराल पक्ष पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले पहले से ही परेशान करते‌ थे। किशोरी लाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्पष्ट देख सकता है कि डेड बॉडी के सिर से खून निकल रहा है। जबकि आंख में भी चोट लगी है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रशासन को पैसे दे दिए हैं। जिस कारण प्रशासन उनकी तहरीर लेने में आनाकानी कर रहा है। मृतक महिला के दो बच्चे जिनकी उम्र 7 वर्ष और 5 वर्ष है। मृतक महिला की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस टीम महिला के मौके के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply