Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: महिला को नहाते देखता था पड़ोसी युवक, विरोध करने पर किया ये काम…

उत्तराखंड: महिला को नहाते देखता था पड़ोसी युवक, विरोध करने पर किया ये काम…

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक बाथरूम में नहा रही महिला को देखता था, जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके घर की छत पर बाथरूम है। नहाते आदि के लिए वह इसी बाथरूम का उपयोग करती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे नहाते वक्त देखता था। 21 सितंबर को जब वह नहाते गई तो आरोपी उसे देखने लगा, इसकी शिकायत महिला ने अपने पति से की। मामला आरोपी के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने माफी मांगी और आगे से ऐसा न होने का भरोसा देकर मामला निपटा लिया, साथ ही भरोसा दिया कि वह जल्द ही किराए का कमरा खाली कर चले जाएंगे।

वही 28 सितंबर की रात पीड़िता दोबारा बाथरूम में गई तो पड़ोसी ने फिर से वही हरकत शुरू कर दी। पत्नी के बताने पर पति युवक के घर पहुंचा तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बचाव में पहुंचे महिला के देवर व अन्य लोगों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) और 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …