Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : दादी के घर पर पंखे से लटका मिला पोते का शव

हल्द्वानी : दादी के घर पर पंखे से लटका मिला पोते का शव

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में 22 वर्षीय युवक ने अपनी दादी के घर पर फंदे से लटककर जान दे दी। जिसका चार दिन बाद शव बरामद किया गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक संजय नगर बिंदुखत्ता में 22 वर्षीय दीपक आर्या अपनी दादी के साथ रहता था। दादी के घर से कुछ ही दूर पर दीपक के माता-पिता भी रहते हैं, बताया गया है कि दादी चार दिन पहले गांव चली गई। वहीं दीपक के माता-पिता ने सोचा कि दीपक दादी के घर में अकेले रह रहा होगा। जब चार दिन से दीपक को किसी को भी नहीं दिखा। जिसके बाद उसके माता-पिता रविवार को जब दादी के घर पहुंचे तो दीपक पंखे से लटका हुआ था और घर में बदबू आ रही थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पूरे मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply