Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अचानक सड़क पर पलटा ट्रक, उसके नीचे दबने से परिचालक की मौत

उत्तराखंड : अचानक सड़क पर पलटा ट्रक, उसके नीचे दबने से परिचालक की मौत

ऋषिकेश। आज बुधवार की सुबह ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर एक ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से परिचालक की मौत हो गई है। चालक सुरक्षित है। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक ट्रक घनसाली से ऋषिकेश जाते समय औणी बैंड नरेंद्रनगर के पास अचानक सड़क पर पलट गया। जिसमें परिचालक की पहचान दीपक (25) पुत्र साधु, निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश के रूप में हुई है। चालक की पहचान कमल (30) पुत्र डाल चंद, निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply