Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / सीएम ने किया होम-स्टे “हिमालयन बंग्लो” का निरीक्षण

सीएम ने किया होम-स्टे “हिमालयन बंग्लो” का निरीक्षण

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली एंजिल पब्लिक स्कूल के निकट प्राचीन वास्तु शिल्प पर निर्मित होम-स्टे “हिमालयन बंग्लो” का निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग के दीनदयाल होम-स्टे योजना के अन्तर्गत वित्त पोषित इस होम-स्टे का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने प्रंशसा की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं जिसमें होम-स्टे के अन्तर्गत पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। इसके माध्यम से यहॉ की लोक संस्कृति एवं वास्तुकला को देखने के लिए पर्यटक आकर्षित होंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में होम-स्टे को लेकर कई दिक्कते हो रही है इसके लिए निर्णय लिया गया है कि सभी होम-स्टे संचालकों, बैंक अधिकारियों व पर्यटन आदि से जुड़े विभागीय अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक कराकर आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। इस होम-स्टे के संचालक कमल कपूर द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया और होम-स्टे के निर्माण एवं इसके संचालन की विस्तार से जानकारी दी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply