Thursday , June 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हाड़ कंपानी वाली ठंड ने किया बुरा हाल

हाड़ कंपानी वाली ठंड ने किया बुरा हाल

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हड्डियों को जाम कर देने वाली कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। रविवार से मौसम के बिगड़ने का अनुमान है। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में पाला व कोहरा लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply