Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / दिल्ली: साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, देखें वीडियो…

दिल्ली: साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, देखें वीडियो…

दिल्ली। साकेत कोर्ट परिसर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां वकील के ड्रेस में एक व्यक्ति ने महिला पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने महिला पर 4 गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सस्पेंडेड वकील है। दोनों में पैसे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिस कारण उसने महिला पर गोली चलाई।

जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। आरोपित का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है। हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी। फिलहाल आरोपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply