Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / किसानों के समर्थन में उतरीं दुनियाभर की प्रमुख हस्तियां!

किसानों के समर्थन में उतरीं दुनियाभर की प्रमुख हस्तियां!

  • हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा, वकील और अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस, नॉर्वे की  क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पॉप सिंगर रिहाना, मियां खलीफा समेत कई सेलिब्रिटी ने किसानों को दिया अपना समर्थन

नई दिल्ली। भारत में 70 दिन से जारी किसान आंदोलन को दुनिया की कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है। हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा, वकील और अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस, नॉर्वे की 18 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पॉप सिंगर रिहाना, मियां खलीफा समेत विदेश की कई सेलिब्रिटी ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। हालांकि इन सभी सेलिब्रिटी के बयान पर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रक्रिया दी है।
ग्रेटा, रिहाना ने कहा- हम किसानों के साथ : नॉर्वे की 18 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है। ग्रेटा ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम भारत में किसानों के आंदोलन के साथ खड़े हुए हैं। वहीं पॉप सिंगर रिहाना ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इस बारे में चर्चा क्यों नहीं हो रही।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी किसान आंदोलन को समर्थन दे चुके हैं। हाॅलीवुड एक्ट्रेस अमांडा कर्नी ने भी सोशल मीडिया पर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। मियां खलीफा ने सोशल मीडिया पर आंदोलन से जुड़ी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पेड एक्टर्स, हुह? कास्टिंग डायरेक्टर का कहना है, मुझे उम्मीद है कि अवार्ड सेशन के दौरान उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ खड़ी हूं।’
रिहाना ने क्या कहा? : 32 साल की पॉप स्टार रिहाना मूल रूप से वेस्ट इंडीज के बारबाडोस की रहने वाली हैं। रिहाना का पूरा नाम रोबिन रिहाना फेन्टी है। उनके 90% म्यूजिक एल्बम हिट रहे हैं। फिलहाल उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर #FarmersProtest टैग करते हुए लिखा- आखिर हम इस (किसान आंदोलन) के बारे में चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं।
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय ने किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज बुधवार को कहा कि कृषि सुधारों के बारे में देश के किसानों के एक बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply