Monday , April 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में येलो अलर्ट…

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में येलो अलर्ट…

देहरादून। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम ठिठुरन से लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सुबह व सायं के समय कुहासा छा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे पारे में और गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप खिल रही है। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 23.4 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 5.9 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने के आसार हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क बना रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पथौरागढ़ में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …