Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता : उत्तराखंड की बेटी रेशमा ने जीता सिल्वर मेडल

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता : उत्तराखंड की बेटी रेशमा ने जीता सिल्वर मेडल

देहरादून। आज सोमवार को 19वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की होनहार खिलाड़ी रेशमा पटेल ने 10,000 मीटर रेस वाकिंग में सिल्वर पदक जीता। रेशमा ने 51 मिनट 11 सेकंड का शानदार समय निकाला।
इससे पहले रांची में आयोजित आठवें नेशनल गेम्स और चौथे इंटरनेशनल रेस वाकिंग चैंपियनशिप में रेशमा पटेल ने 10 किमी रेस वाकिंग प्रतियोगिता में 49:28 मिनट में गोल्ड मेडल को अपनी झोली में डाल लिया। इसके साथ ही गुवाहाटी में आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप बिष्ट की शिष्या रेशमा पटेल ने गर्ल अंडर-18 में 23 मिनट 38 सेकंड में 5000 मीटर रेस वाक में गोल्ड मेडल जीता और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply