श्रीनगर गढ़वाल में मिले 57 नए केस, एसएसबी के जवान भी संक्रमित
team HNI
September 4, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, पौड़ी गढ़वाल, राज्य, हेल्थ
140 Views
श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल में कोरोना संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए हैं। यहां एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के कुछ जवानों के भी संक्रमित होने की सूचना है। तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज ने इन मामलों की पुष्टि की है।
वहीं संक्रमण की आशंका को देखते हुए श्रीनगर कोतवाली को बंद कर दिया गया है। उधर देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार दिन-प्रतिदिन रिकॉर्ड बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 272 मामले आए। पिछले लगभग साढ़े पांच महीने में एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अस्पताल, नगर निगम, स्वास्थ्य महानिदेशालय, सचिवालय, शिक्षण संस्थान व अन्य सरकारी कार्यालय लगभग सभी जगह कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं।
2020-09-04