Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / ब​हुगुणा के पोती की जलकर मौत

ब​हुगुणा के पोती की जलकर मौत

इलाहाबाद। प्रयागराज से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती की सोमवार की आधी रात में निधन हो गया। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी किया सोमवार को बच्चों के साथ पटाखे जलाते समय जल गई थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।
सोमवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय रीता बहुगुणा जोशी की पोती जल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
सांसद ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव से बात कर बच्ची को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी कर ली थी। मंगलवार सुबह बच्ची को दिल्ली ले जाना था। लेकिन आधी रात 1.30 से 2 बजे के आसपास बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply