Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / साजिश नाकाम, दो आतंकी रिफ्तार

साजिश नाकाम, दो आतंकी रिफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं और जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूस के साथ दो सेमी ऑटोमेटिक (अर्ध-स्वचालित) पिस्तौल बरामद की गई है। बताया जाता है कि दोनों दिल्ली में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के इन दोनों आतंकियों को सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया। आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हुए आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के तौर पर हुई है।
दोनों आतंकबादियों की उम्र 20 से 22 साल के करीब है। दोनों सराय काले खां में किराए के मकान में रह रहे थे। इकश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन की वजह से आतंक के आकाओं ने इन्हें दिल्ली भेजा था। इनके निशाने पर कई वीआईपी थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply