ब्रेकिंग न्यूज…आईटीबीपी जवान की उफनते नाले में बहने से मौत, भाई गंभीर
team HNI
August 13, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, पिथौरागढ़, राज्य
133 Views
पिथौरागढ़। आज गुरुवार को जिले में हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफनाये हुए हैं।
मुनस्यारी क्षेत्र में भी बारिश का कहर जारी है। यहां लगातार मूसलाधार बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं। आज बृहस्पतिवार को अपनी छुट्टी पूरी कर आईटीबीपी यूनिट में लौट रहे एक जवान की एक उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। जबकि जवान का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे नाले से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई, लेकिन तब तक जवान की मौत हो चुकी थी।
2020-08-13