बंदूक का ट्रिगर दबने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
team HNI
October 28, 2020
उत्तराखण्ड, ऊधमसिंह नगर, चर्चा में, राज्य
137 Views
काशीपुर। बंदूक का ट्रिगर दबने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह (45) सेंट्रल बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात था। वह रामनगर रोड पर सुबह चाय पीने गया था। जब वह चाय पीकर वापस लौट रहा था तो उसके कंधे पर लटकी बंदूक की बेल्ट मोटरसाइकिल के क्लच में फंस गई। बंदूक लोडेड थी जिससे ट्रिगर दबते ही गोली चल गई। यह गोली वीरेन्द्र सिंह को लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। बाजार में अचानक गोली चलने से वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
2020-10-28