Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को शर्तों के साथ जमानत

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को शर्तों के साथ जमानत

  • भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज
  • पासपोर्ट जमा, कोर्ट के आदेश बिना नहीं जा सकती विदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह उसके लिए बड़ी राहत है। बांबे हाई कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। हालांकि रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रिया करीब एक महीने से एनडीपीए एक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थीं। एनसीबी ने रिया से लंबी पूछताछ के बाद 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सर्शत जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि जमानत के बाद 10 दिनों तक रिया को पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वह कोर्ट के आदेश के बिना विदेश नहीं जा सकती हैं, उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। रिया के साथ कोर्ट ने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जमानत दी है, लेकिन शौविक के साथ अब्दुल बासित की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply