केरल विमान हादसा: 35 फीट घाटी में गिर दो हिस्सों में टूटा प्लेन, पायलट समेत 18 लोगों की मौत
कोझिकोड: एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात को केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। केबिन क्रू के चार सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यात्रियों का इलाज मल्लपुरम और कोझिकोड के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। यह विमान दुबई से लौट रहा था और इसमें चालक दल समेत 190 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन निदेशालय ने कहा हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी और विज़ीबिलिटी कम थी। लैंडिग करते समय विमान रनवे से हट कर आगे 35 फीट घाटी में गिर गया और दो टुकड़ों में टूट गया।
जहां विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की एक वजह जहां तेज़ बारिश के कारण विज़ीबिलिटी की कमी को माना जा रहा है वहीं जानकार इसकी वजह कोझिकोड के टेबलटॉप रनवे को भी मान रहे हैं।

