Thursday , April 18 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत

गैंगटोक : सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। उत्तरी सिक्किम के लाचेन शहर में भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक बयान के अनुसार, 16 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 4 अन्य घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट किया गया है। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
वहीं घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply