Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : औली जा रहा सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान घायल

उत्तराखंड : औली जा रहा सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान घायल

  • प्रशिक्षु हिमवीरों ने रेस्क्यू कर घायल जवानों को बाहर निकाला

जोशीमठ। यहां आज सोमवार को सैन्य सामग्री लेकर औली जा रहा सेना का वाहन कीचड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। 
घटनास्थल के समीप ही साहसिक खेलों का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय पर्वतारोहण संस्थान औली के हिमवीरों ने शीघ्र रेस्क्यू कर घायल जवानों को सेना अस्पताल में भर्ती कराया। घटना आज सोमवार को दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। वहीं हादसे का कारण सड़क का पुस्ता धंसना बताया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply