Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अरुणाचल चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत और दूसरा गंभीर

अरुणाचल चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत और दूसरा गंभीर

तवांग। आज बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जाती है। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। सेना के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना आज सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची। वहां से दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply