असम : छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की हादसे में मौत
team HNI
November 11, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
161 Views
असम। असम के करीमगंज में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाली में हुआ। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ट्रक और ऑटो रिक्शा की सीधी टक्कर के बाद हुई है। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा है। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
ACCIDENT assam ROAD ACCIDENT 2021-11-11