Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / द्रौपदी का डांडा-2 पर हिमस्खलन में फंसे 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 20 की तलाश जारी

द्रौपदी का डांडा-2 पर हिमस्खलन में फंसे 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 20 की तलाश जारी

उत्तरकाशी: उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला पर्वतारोहियों का दल मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। हिमस्खलन की चपेट में आए 41 पर्वतारोहियों में से 14 को बचाया गया। वहीं एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। 20 अन्य पर्वतारोहियों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। जबकि अभी तक 10 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं छह घायलों को मातली हेलीपैड से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि सभी को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि आठ लोगों को हर्षिल से मातली हेलीपैड लाया जा रहा है।

वहीं एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि सभी आठ लोग स्वस्थ हैं। जिनको निम भेजा जा रहा है। गौर हो कि बीते दिन उत्तरकाशी जिले में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा-2 से दुखद घटना सामने आई।

रेस्क्यू किये गए

  • 1. दीप सिंह पुत्र श्री कन्हैया लाल, गुजरात।
  • 2. रोहित भट्ट पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद, टिहरी गढ़वाल।
  • 3. सूरज सिंह, उत्तरकाशी।
  • 4. सुनील लालवानी पुत्र बालचंद, मुम्बई।
  • 5. आकाश पुत्र मुन्नालाल, मुम्बई।
  • 6. अनिल कुमार(नायब सूबेदार, निम) पुत्र विद्याधर सिंह, राजस्थान।
  • 7. मनीष अग्रवाल, दिल्ली।
  • 8. कंचन सिंह, चमोली।
  • 9. अंकित सिंह, देहरादून।
  • 10. प्रदीप कुमार, पश्चिम बंगाल।
  • 11. अंकुर शर्मा, देहरादून।
  • 12. राकेश राणा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
  • 13. बबीता, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
  • 14. रेखा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply