Wednesday , February 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम धामी से मिले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम धामी से मिले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सीएम धामी ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखण्ड संगठन पर्व के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर से भेंट हुई। इस दौरान उनसे संगठन और किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बता दें कि यह ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि कल ही कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए हैं। बैठक में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। कैबिनेट ने गन्ने की अगेती 375 फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 375 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …