Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / BJP सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन

BJP सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन

बीजेपी के पूर्व स्टार नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिद्धू आज पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मौजूदगी में शामिल हुए। आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वे जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
गौरतलब है कि उनकी पत्नी और पूर्व भारतीय जनता पार्टी लीडर नवजोत कौर सिद्धू पहले ही बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई थी। बता दें कि पंजबा में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव है।
जहां ये दोनों कांग्रेस के लिए राज्य विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा सकते हैं। सिद्धू और राहुल के बीच बैठक की पुष्टि करते हुए पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात दोपहर 3:30 बजे के आसपास हुई और बैठक करीब आधे घंटे चली जिसमें उनके पार्टी में शामिल होने के तौर-तरीकों एवं इस पार्टी में उनकी भावी भूमिका के बारे में चर्चा की गई। यह दोनों नेताओं के बीच दूसरी बैठक है। इससे पहले दोनों नेता दिसंबर की शुरुआत में मिले थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply