Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत

अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत

मुंबई। बीएमसी ने 6 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील करने के आरोप में अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का आरोप है कि बिना किसी की इजात के ऐसा किया है। बीएमसी ने कहा है कि सोनू सूद के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत एक्शन लिया जाना चाहिए। बीएमसी ने इमारत के हिस्से को बढ़ाने, बदलाव करने और इस्तेमाल में बदलाव करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा तय प्लान से अतिरिक्त निर्माण कराते हुए रिहायशी इमारत को रेजिडेंशियल होटल बिल्डिंग में तब्दील कर लिया है। इसके लिए उन्होंने अथॉरिटी से जरूरी तकनीकी मंजूरी भी हासिल नहीं की है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply