चटख धूप खिली, ठंड से राहत
team HNI
January 7, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
126 Views
देहरादून। दो दिन बारिश होने के वीरवार को प्रदेश के सभी इलाकों में चटक धूप खिली हुई है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह कोहरा छाया रहा। प्रदेशभर में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं कई ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चकराता की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। दूर से ही बर्फ से आच्छादित ये ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। चमोली के वेदनी बुग्याली, नवाली बुग्याल और ब्रह्मताल क्षेत्र में बर्फबारी हुई है।
2021-01-07