बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड
team HNI
June 14, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
122 Views
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। आप को बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी एक्स मैनेजर की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है।अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
2020-06-14