Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ब्रेकिंग न्यूज… देहरादून : पांच दिन में कोरोना से दूसरे सचिवालय कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज… देहरादून : पांच दिन में कोरोना से दूसरे सचिवालय कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

देहरादून। सचिवालय में पांच दिन के भीतर दूसरे कर्मचारी की कोरोना से मौत होने से सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि बीते 17 सितंबर को अनुसचिव हरि सिंह की मौत हो गई थी।
बीते रविवार को सचिव लोनिवि आरके सुधांशु के स्टाफ में मौजूद यूकॉस्ट कर्मचारी गिरीश चौहान की मौत हो गई। इनकी उम्र 34 वर्ष थी, वह 10 सितंबर से टाईफाइड होने के कारण सचिवालय नहीं आ रहे थे। जब स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो उन्हें हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 तारीख़ को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ़्ट किया गया था। जहां रविवार को उनका निधन हो गया। सचिवालय में सोमवार को इसकी जानकारी मिली। इस घटना के बाद सचिवालय में कर्मचारियों में डर का माहौल है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply